Jaunpur News: शाहगंज में निःशुल्क मोतियाबिन्द जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर 18 को

Aap Ki Ummid
follow us

शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज स्टार एवं ज्योत्सना शाहगंज के संयुक्त प्रयास से आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल द्वारा 18 मार्च दिन बुधवार को निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जायेगा। यह शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ज्योत्सना भवन पक्का पोखरा शाहगंज में आयोजित होगा। शिविर में आधुनिक तकनीकों से आंखों की जांच की जायेगी तथा चयनित मरीजों का निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन भी किया जायेगा। 

मरीजों के लिये निवास एवं भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम संयोजक डा. एस.एल. गुप्ता एवं लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष अरुण पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील किया। आयोजकों के अनुसार जरूरतमन्द मरीजों के लिये यह शिविर विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिये सम्पर्क सूत्र 9415651482 एवं 9919604670 जारी किये गये हैं।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!