अजय पाण्डेय
जौनपुर। बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर गोमती तट हनुमान घाट पर राष्ट्रवीर सेना द्वारा अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम आरंभ किया गया। मुख्य वक्ता जय प्रकाश सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उस समय भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु ने मृत्यु का आलिंगन कर देश को आजादी दिलाई लेकिन आज ज़िन्दा रहकर देश की आज़ादी बचाये रखना है।
देश का हर व्यक्ति भारत का भारत भाग्य विधाता है। सेना के अतिथि अजय पाठक ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र कार्य व ईश्वरीय कार्य करते हुए कभी निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि आप कुछ नहीं करने वालों से बेहतर है। महेन्द्र गुप्ता ने कहा कि आज के इस वातावरण में भारत की वीर बलिदानीयों को नई पीढ़ी अज्ञानता वश स्मरण नहीं कर पा रही है जिसके लिए हम सभी को आगे आना होगा। सेना प्रमुख महेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने व्यवसाय नौकरी में राष्ट्रहित चिंतन के साथ कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर एडवोकेट सतवंत सिंह, नारायण चौरसिया, जगमेन्द निषाद, ओम प्रकाश गुप्ता, रोहित साहू, अनिकेत मोदनवाल, कृष्णकांत साहू, चंदन सोनी, शिवम् जायसवाल, शिवम् अग्रहरी, संतोष सांवत सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)







