Jaunpur News: राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम ने की बैठक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम ने की बैठक


जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित कार्य सभी राजनैतिक दलों के सहयोग एवं समन्वय से सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की तिथि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 10 अप्रैल निर्धारित की गई है।

जिलाधिकारी ने फॉर्म-6 एवं 7, फॉर्म-8 के प्राप्त आवेदन, उनके निस्तारण तथा लंबित आवेदनों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी देते हुये यह भी बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार लंबित फॉर्मो का निस्तारण निर्धारित तिथि 27 मार्च तक पूर्ण कर लिया जाएगा। साथ ही नोटिस एवं सुनवाई के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र जौनपुर, मड़ियाहूं एवं जफराबाद में शत-प्रतिशत सुनवाई पूर्ण कर ली गई है। शीघ्र ही अवशेष विधानसभाओं में भी शीघ्र पूर्ण कर ली जायेगी। इस दौरान समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की गई है कि वे निर्वाचक नामावली के शुद्धिकरण एवं अद्यतन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग प्रदान करें जिससे निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, कांग्रेस के राकेश सिंह, यादवेंद्र प्रताप सिंह, सुदर्शन सिंह, चंद्रेज भारती, जय प्रकाश पटेल, रमेश सिंह, अली अंसारी, किरण शंकर, हीरालाल विश्वकर्मा, दीपक कुमार सहित अन्य सम्मानित प्रतिनिधिगण, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अंबष्ट, सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!