पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन ने किया उद्घाटन, लोगों ने सराहा
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। ब्लासम्स स्कूल मानिक चौक में विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि दिनेश टण्डन पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद ने किया। कार्यक्रम में प्रो. इंद्रजीत सिंह संस्थापक तिलकधारी मेमोरियल स्कूल, डॉ. बृजेश कनौजिया ई.एन.टी विशेषज्ञ, व्यापारी मण्डल के सोमेश्वर केसरवानी, डॉ. सीमा सिंह काउंसलर डिस्ट्रिक्ट अस्पताल, डॉ. सलील श्रीवास्तव बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. अजय पांडेय नेत्र विशेषज्ञ, डॉ. ज़ीशान मेंहदी डेंटल सर्जन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
अतिथियों और अभिभावकों ने प्रदर्शनी में लगाये गये स्टालों का अवलोकन करते हुये छात्रों द्वारा तैयार किये गये मॉडल और प्रोजेक्ट की सराहना किया। ब्लॉसम्स स्कूल के मैनेजर सैय्यद शम्स अब्बास ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान करके उनका स्वागत किया।
इस दौरान अतिथियों ने अपने सम्बोधन में छात्रों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुये उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान वाइस प्रिंसिपल मोहम्मद ज़ीशान खान ने सभी विशिष्ट अतिथियों और अभिभावकों का धन्यवाद दिया। स्कूल की डायरेक्टर शहनाज़ रिज़वी ने भी अपनी उपस्थिति से छात्रों का उत्साहवर्धन किया और प्रदर्शनी को सफल बनाने वाले अध्यापकों का आभार व्यक्त किया। प्रदर्शनी का संचालन ब्लॉसम्स स्कूल के अध्यापक सैय्यद असलम नक़वी ने किया।
.jpg)







