Jaunpur News: ग्रामीणांचल के बच्चों को शिक्षित करना सराहनीय कार्य: गिरीश चन्द्र

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: ग्रामीणांचल के बच्चों को शिक्षित करना सराहनीय कार्य: गिरीश चन्द्र

श्रीपति इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही आयोजन

सौरभ सिंह

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अजोशी (गनापुर) स्थित श्रीपति इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज का वार्षिकोत्सव रविवार की रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के छात्रों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रतुत कर लोगो को मंत्र—मुग्ध कर दिया। छात्रों ने गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत किया। उसके बाद स्वागत गीत पर नृत्य के माध्यम से अभ्यागतों का स्वागत किया। पंजाबी, मराठी व कत्थक नृत्य से लोगों का मन मोहा तो मोबाइल के बढ़ते प्रयोग से होने वाले हानियों के बारे में जागरूक किया। महाभारत में द्रोपदी चीरहरण, मां काली जी के रौद्र रूप का शानदार मंचन, कव्वाली, फनी एक्ट, हारर एक्ट के साथ देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति से लोगों को मंत्र—मुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। साथ ही कहा कि खेल की गतिविधि से सभी छात्र जुड़े इस दिशा में सरकार गारंटी के साथ शासनादेश लेकर आई है। व्यक्ति स्वस्थ रहता है तभी देश के निर्माण में अपनी भूमिका सही ढंग से निर्वहन कर सकता है। विद्यालय के संस्थापक श्रीपति यादव ने ग्रामीण अंचल में विद्यालय की स्थापना करके लोगो को शिक्षित करने का जो कार्य किया है वह सराहनीय है। मनुष्य के जीवन के सभी समस्याओं के समाधान का सूत्र शिक्षा ही है। प्रधानाचार्य मंजू मौर्या ने प्रगति आख्या प्रस्तुत किया। अध्यक्षता प्रबंधक डा. दृगेश यादव, आभार प्रबंध तंत्र के निदेशक राजेश श्रीपति यादव ने ज्ञापित किया। संचालन आशुतोष गुप्ता व मुन्ना लाल यादव के साथ विद्यालय की छात्राओं ने क्रमशः संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. पंकज सिंह, गजेंद्र यादव, फकरुद्दीन खान, हीरालाल यादव, फिल्म अभिनेता पप्पू यादव, राजकुमार यादव, श्यामधर यादव, रविचंद्र यादव, आरडी यादव, उमा यादव, गौरव अस्थाना सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!