Jaunpur News: धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह


विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। विकास खंड करंजाकला के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय प्यारेपुर में वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 5 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हर्षोल्लास एवं भावुक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाटक की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रवक्ता अमित यादव एवं बेसिक शिक्षा विभाग के डीसी रज़ा हसन द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस दौरान बच्चों की प्रतिभा की जमकर सराहना की गई। अतिथियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही अन्य बच्चों को भी पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान माहौल भावुक हो उठा। कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं की विदाई के समय शिक्षक व बच्चे दोनों ही भावुक नजर आए। एक छात्रा द्वारा प्रस्तुत मार्मिक कविता ने सभी की आंखें नम कर दीं। विद्यार्थियों ने अपनी कक्षा अध्यापिका के प्रति प्रेम व सम्मान को भावपूर्ण शब्दों में व्यक्त किया जिससे समारोह यादगार बन गया।

इस मौके पर बच्चों को मेडल, कॉपी, पेन, पेंसिल, पेंसिल बॉक्स एवं पानी की बोतलें वितरित की गईं तथा मिठाइयां खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। साथ ही विद्यालय में मेगा पीटीएम का आयोजन कर अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति से अवगत कराया गया तथा नए सत्र में अधिक से अधिक नामांकन हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका नुज़हत अंसारी, शिक्षिकाएं नीता गुप्ता, फरह परवीन, प्रतिमा गुप्ता, निधि मौर्या, प्रियंका श्रीवास्तव सहित अभिभावक मंजू यादव, रेखा यादव, राधा, मीना यादव, साधना यादव ग्राम प्रधान, विद्या देवी, शैलेश यादव, वेद प्रकाश तिवारी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!