Jaunpur news: हुरहुरी गांव में मधुमक्खियों का हमला, दर्जनों लोग घायल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur news: हुरहुरी गांव में मधुमक्खियों का हमला, दर्जनों लोग घायल


हवन-पूजन के दौरान उठे धुएं से बौखलाई मधुमक्खियां, मची भगदड़

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में उस समय भगदड़ मच गई जब हवन-पूजन से उठा धुंआ मधुमक्खी के छत्ते पर पड़ते ही मधुमक्खी मौजूद लोगों पर हमला कर की। इसमें लगभग दर्जनों महिला व पुरुष जख्मी हो गए जिन्हें आनन—फानन में सामुदायिक केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिकी उपचार कर स्थिति सामान्य होने पर छोड़ दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी दुखीराम के घर पर मंगलवार को रामायण पाठ का आयोजन किया गया था। समापन के उपलक्ष्य में बुधवार को गांव के प्राचीन बजरंग बली मंदिर पर हवन-पूजन किया जा रहा था। हवन के दौरान यज्ञ कुंड से उठ रहे धुएं से पास के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों का छत्ते पर पड़ी जिससे मधुमक्खियां भड़क गई और मंदिर परिसर में मौजूद लोगों पर हमला कर दी और मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

मधुमक्खी के हमले में राधिका पत्नी दुखी राम, शकुंतला देवी पत्नी श्रीचंद, बृजेश गौड़ पुत्र रामधनी, राजेश गौड़ पुत्र रामधनी, बबीता गौड़ पत्नी राजेश, अनंत गौड़ पुत्र बृजेश, अदिति पुत्री दयाशंकर, पुनीता सहित आदि लोग घायल हो गये। घटना के बाद गांव में कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!