Jaunpur News: तीसरे दिन सरस्वती वन्दना, राष्ट्रगान एवं लक्ष्य गीत पर हुये कार्यक्रम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: तीसरे दिन सरस्वती वन्दना, राष्ट्रगान एवं लक्ष्य गीत पर हुये कार्यक्रम


अजय पाण्डेय

जौनपुर। तिलकधारी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन प्रातः सरस्वती वंदना, राष्ट्रगान तथा राष्ट्रीय योजना के लक्ष्य गीत "उठे समाज के लिए उठे—उठे के बाद स्वयंसेविकाओं ने सीमा द्विवेदी योग प्रशिक्षका आयुष विभाग के निर्देशन में विभिन्न आसनों का योगाभ्यास किया। तत्पश्चात चयनित ग्राम शिवापार में जाकर स्वयंसेविकाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद शिवापर सामुदायिक केंद्र तथा ग्राम सचिवालय का निरीक्षण किया। शिवापार ग्राम के विभिन्न कस्बों और मलिन बस्ती में जाकर मतदाता जागरूकता के संदर्भ में विभिन्न पोस्टर, नारों एवं स्लोगनों के माध्यम से समाज को जागरुक किया। बौद्धिक सत्र के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय की डॉ० पूनम सिंह विभागाध्यक्ष संस्कृत विभाग ने कहा कि एन०एस०एस० किसी व्यक्ति को मिल—जुलकर कार्य करने की सामूहिक भावना का विकास करता है। एन०एस०एस० एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो छात्राओं की प्रतिभा को निखार कर उसे समाज का जिम्मेदार नागरिक बनता है। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!