एसडी यादव
पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में संचालित अमर इण्टर कॉलेज महुवारी का 26वां वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि लाल बिहारी यादव नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद उत्तर प्रदेश ने कहा कि आज बिना गुरु के हम विश्व गुरु बनने जा रहे हैं। आज हमारे शिक्षक अच्छी डिग्रियां लेकर दो हजार रुपए पर जीविका चलाने पर मजबूर हो रहा है। हमारे शिक्षक अपने जीवन को राष्ट्र के प्रति समर्पित कर देते हैं। समाज में सच्चे संत के रूप में हमारे शिक्षक बंधु है। सूर्य के किरण को बादल ढंक देता है किन्तु अच्छी शिक्षा से जन्मी प्रतिभा का निखार छात्रों को उनके लक्ष्य से कोई रोक नहीं सकता है। विद्यालय के व्यवस्थापक एवं छात्रों को उनके अच्छे कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए साधुवाद दिया।
विशिष्ट अतिथि संजय सरोज ने शिक्षा पर बल देते हुए अपने निर्धारित लक्ष्य को निर्धारित करने एवं उसे पूर्ण करने का संदेश दिया। डा. विकास यादव ने कहा कि संचार का सही उपयोग कर समाज में अच्छा संदेश दे सकते है। सुंदर समाज की परिकल्पना तभी संभव होगा जब अच्छी शिक्षा एवं स्वास्थ होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरनाथ भारती ने किया जहां छात्रों ने नुक्कड़ नाटक, देश भक्ति गीत, जिम्नास्टिक सबसे प्रासंगिक रहा। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्रों को साइकिल देकर सम्मानित किया।
प्रबंधक अमरनाथ यादव ने अतिथियो का माल्यार्पण करके स्वागत किया। साथ ही विद्यालय के भवन एवं विकास पर प्रकाश डाला। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक रामचंद्र प्रजापति ने विद्यालय के प्रगति रिपोर्ट को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, संगठन मंत्री डॉ राम प्रवेश यादव, राम आसरे विश्वकर्मा प्रबंधक, गुलाब यादव, भानु प्रताप यादव, प्रधान, संजय कुमार प्रधान, संतोष यादव, पवन मंडल, सुरेश यादव, कृपाशंकर सिंह, मनिका यादव, पप्पू यादव, विजय सरोज, शिवचन्द यादव व्यापार मंडल अध्यक्ष, मुलायम यादव ग्राम विकास अधिकारी, मंगला प्रसाद यादव, बुझारत यादव, रामचंद्र यादव, दशरथ यादव, कन्हैया लाल यादव सहित तमाम शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट श्यामधनी यादव ने किया।
.jpg)







