Jaunpur News: सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर समारोह का हुआ आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर समारोह का हुआ आयोजन

सरकारी योजनाओं से लाभर्तियों को किया गया लाभान्वित


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। सोंधी ब्लाक प्रांगण में बुधवार की सुबह यूपी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम में स्टॉल लगाकर पात्र लाभर्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया तथा साथ में सवास्थ्य परीक्षण गोद भराई के साथ अन्यप्रासान भी कराया गया। सभी विभाग के कर्मचारियों ने स्टाल लगाकर अपना प्रतिनिधित्व किया।

खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी ने मुख्य सेविका अनीता देवी के साथ गर्भवती महिलाओं को फल व प्रोटीन आहार देकर गोदभराई कराई और शिशिओं का अन्यप्रासान कराया। वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी सोंधी डॉ0 सूर्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में मेडिकल अफसर डॉ0 फैज़ान अंसारी व मेडिकल अफसर फौज़िया बानो ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। लैब टेक्नीशियन अंकिता विश्वकर्मा व सुनील कुमार ने 35 मरीजों की ब्लड जांच की। फर्मासिस्ट अशोक सुल्तानी ने दवाएं वितरित कीं। शैलेश मौर्य व मकबूल अहमद, अंकुर श्रीवास्तव ने लाभर्तियों के 27 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया।

एडीओ कृषि धर्मेन्द्र सरोज ने किसानों की फर्मा रजिस्ट्री करते हुये किसान सम्मान निधि की आवश्यक जानकारी दी। स्वयं सहायता समूह सरायख्वाजा ने अचार पापड़ बनाने की विधि बताते हुये र स्वरोजगार बनने की महिलाओं को जानकारी दिया। इस दौरान टीबी मुक्त करने वाली ग्राम पंचायत के 10 प्रधानों को सिल्वर व जान्स मेडल के साथ प्रशस्ति पत्र से समान्नित किया गया। इसमें ग्राम प्रधान चौकिया, अर्जनपुर, झांसेपुर, लपरी, मानी खुर्द, मारूफपुर, गुरदौली के प्रधान शामिल हैं।

इस दौरान बाल पुष्टाहार विभाग से शालिनी श्रीवास्तव ने सभी गर्भवती महिलाओं को आईसीडीएस से मिलने वाली योजनाओ के बारे में बताया। साथ ही सीजन के फल व पुष्टाहार वितरित किया। इस अवसर पर एडीओ आईएसबी प्रमोद सिंह, संदीप द्विवेदी, सचिव राकेश सिंह, विप्लव यादव, शशिकांत कुमार, विनोद यादव, सन्नी कुमार, विवेक त्रिपाठी, रश्मि सेठ, विनीता मौर्या, राधेश्याम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अंत में खंड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।


ads
ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!