अजय पाण्डेय
जौनपुर। केन्द्रीय वेतन आयोग के संकल्प पत्र में पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को सम्मिलित किए जाने की मांग के बीच 8वें केन्द्रीय वेतन आयोग की प्रश्नावली को उत्तर/सुझाव सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश से वेतन आयोग की बेवसाइट पर भेज दिया गया है। यह जानकारी संगठन की मासिक बैठक में जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह ने सदस्यों को देते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम से अवगत कराया। साथ ही बताया कि आगामी 21 अप्रैल को अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स एसोसिएशन के घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के अन्य जनपदों की भाँति जनपद मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जायगा।
साथ ही जनपद के पेंशनर्स अपनी मांगों के समर्थन में अपने हस्ताक्षर के साथ 10 रूपये का संगठनात्मक सहयोग करके सामूहिक याचिका अध्यक्ष वेतन आयोग के साथ एवं प्रधानमन्त्री को भेजेंगे। सीपीसी को भजे गये सुझाव मे कर्मचारी एवं पेंशनरों में समान सिद्धांतों पर पेंशन निर्धारित करने, राशिकरण की वसूली दस वर्ष के बाद बन्द करने, पेशनर्स की पेंशन क्रमशः 65, 70, 75 बर्ष की आयु पूर्ण करने पर क्रमश 5-5 प्रतिशत की वृद्धि किए जाने, पेंशन को आयकर से मुक्त करने, चिकित्सा धनराशि धनराशि को 5 लाख से बढाकर 10 लाख करने एवं पेंशनर्स को रेल किराए मे छूट दिए जाने आदि सुझाव दिए गए हैं, फिर भी हमें एकजुट होकर घोषित कार्यक्रम को सफल बनाना है।
इस अवसर पर ओंकार नाथ मिश्र, राजेश श्रीवास्तव, कंचन सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, इं. मदन मोहन सोनकर, नन्द लाल सरोज, अशोक मौर्य, रमेश, विक्रमाजीत यादव, गोरखनाथ माली, बलिराम यादव, सुक्खुराम, बीबी सिंह, नरेन्द्र त्रिपाठी, इं. प्रमोद सिंह, हीरा लाल गुप्ता, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, अशोक प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। इसके पश्चात सभी पेंशनर्स एक—दूसरे पर फूलों की वर्षा किया। अन्त में संगठन के कोषाध्यक्ष राम अवध लाल की धर्मपत्नी सुधा श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। बैठक का संचालन जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।
.jpg)








