Jaunpur News: मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल ने बच्चों को दिया परीक्षाफल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल ने बच्चों को दिया परीक्षाफल


शानदार पीटीएम किया तो अभिभावकों ने सराहा



विनोद कुमार

डोभी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल कोपा पतरही ने अपने छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा 2025-26 के परीक्षा का रिजल्ट वितरित किया और एक शानदार PTM का आयोजन भी किया। छात्र—छात्राओं के अभिभावकों ने अपने बच्चों के अच्छे परीक्षा परिणाम पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय की व्यवस्था, कार्यशैली, अनुशासन, समय—समय पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और पठन—पाठन की सराहना भी किया।

प्रिंसिपल डॉ. संजय मिश्रा के निर्देशन में कॉर्डिनेटर रंजीत सिंह, सीनियर हेड मिस्ट्रेस सोनी सिंह, प्राइमरी हेड मिस्ट्रेस निधि सिंह एवं प्री प्राइमरी हेड मिस्ट्रेस बबीता चौबे ने अपनी टीम के साथ छात्र—छात्राओं के पठन पाठन, अनुशासन, एक्टिविटीज एवं खेलकूद पर एक विशेष ध्यान दिया है जिससे बच्चों के परीक्षा परिणाम, स्किल डेवलपमेंट और व्यक्तित्व विकाश में तीव्र सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है।

स्कूल के चेयरमैन/मैनेजमेंट गुरु डॉ. अनिल यादव ने अंग्रेजी माध्यम के इस स्कूल की स्थान एक नई सोच के साथ किया। वह अपने एक कुशल एवं अनुभवी प्रबंधन से इस विद्यालय को नित नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। मैनेजमेंट गुरु ने कहा कि अपने क्षेत्र के छात्र—छात्राओं को अंग्रेजी माध्यम से बेहतर से बेहतर शिक्षा देना का मेरा जो प्रयास है, उसमें सभी जागरूक अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर डॉo संजय यादव, समाजसेवी मिथिलेश यादव फौजी, निखत महिमा, नफीसा, आलोक, अमित गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads
ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!