Jaunpur News: जगदम्बा घर में दियना बारि अइली हो' की प्रस्तुति से श्रोता हुये भाव—विभोर

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: जगदम्बा घर में दियना बारि अइली हो' की प्रस्तुति से श्रोता हुये भाव—विभोर

एक दिवसीय अवधी लोक संगीत महोत्सव का हुआ आयोजन


डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित रिपेट्री अनुदान के अन्तर्गत सर्वांगीण विकास सेवा अकादमी अमारी के सौजन्य से डाॅ. भीमराव अम्बेडकर पी.एम.वी. सीहीपुर हैदरगंज संस्था में एक दिवसीय अवधी लोक संगीत महोत्सव कार्यक्रम किया गया। समारोह के समापन दिवस पर लोक संगीत कलाकारों ने लोक गीत, भजन, होली गीत एवं लोक नृत्य के माध्यम से दर्शकों को मन्त्र—मुग्ध कर दिया। लोक संगीत के प्रारंभ में अयोध्या धाम की संगमलता ने जगदम्बा घर में दियना बारि अइली हो की सुन्दर प्रस्तुति से लोगों को भाव—विभोर कर दिया।

कार्यक्रम में बृजेश पाण्डेय ने देशभक्ति गीत मेरी जान जाये वतन के लिये की अनुपम प्रस्तुति से संगीत प्रेमियों को मंत्र—मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में लोक कलाकार अंकित मिश्रा, सौरभ पाण्डेय, विशाल तिवारी, प्रदीप, अनुराग, आरती, रूचि आदि लोक कलाकारों ने भी लोक विधा पर आधारित लोक संगीत प्रस्तुत करके लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। कार्यक्रम का संचालन बृजेश पाण्डेय ने किया।

अन्त में अकादमी के अध्यक्ष दयाशंकर पाण्डेय एवं सचिव इन्दु प्रकाश मिश्र ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए आगन्तुक अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भारी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे।


adsads
ads

ads



ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!