जिपं सदस्य प्रतिनिधि समेत तमाम लोगों ने दी बधाई
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मुजरा कुशियां गांव निवासी सूर्यांश सिंह पुत्र शिव बहादुर सिंह दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियन में कांस्य पदक जीत जनपद को गौरवान्वित किया। शुक्रवार को सूर्यांश सिंह जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन से घर वापस लौट रहे थे। लौटने की जानकारी होते ही परिजन समेत क्षेत्रवासी सीटी स्टेशन पहुंच ट्रेन के आने की प्रतीक्षा करने लगे जैसे ही ट्रेन स्टेशन पहुंची मौजूद लोगों ने खिलाड़ी का गर्मजोशी से स्वागत कर घर के रवाना हो गये। इस दौरान खिलाड़ी सूर्यांश सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया गया।
विदित हो कि सूर्यांश बचपन से ही काफी होनहार प्रतिभावान युवा रहे और इसके पहले प्रदेश स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम पंचायत के पूर्व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधान ओम प्रकाश, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पप्पू सरोज, बच्चे लाल निराला, पूर्व भाजपा विधायक डॉ. हरेंद्र सिंह, डा. विनोद कुमार, मनीष कुमार, आफताब आलम, वरिष्ठ पत्रकार कौशलेंद्र गिरी, दीप नरायन सिंह, पूर्व सभासद युवा भाजपा नेता मोहम्मद असलम खान, रामनवमी कन्नौजिया समेत तमाम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।
.jpg)







