Jaunpur News: ग्रामीण पत्रकारिता समाज की होती है आवाज: विन्देश्वरी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: ग्रामीण पत्रकारिता समाज की होती है आवाज: विन्देश्वरी


ग्रापए के तहसील अध्यक्ष बनाये गये राजेश यादव

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का परिचय समारोह सम्पन्न

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरायवीरू में स्थित एक मैरेज हाल में मंगलवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाई परिचय व आईडी कार्ड वितरण समारोह जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने राजेश यादव को माला पहनाकर तहसील इकाई अध्यक्ष मनोनीत किया।

साथ ही बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे वाराणसी मंडल अध्यक्ष बिन्देश्वरी सिंह ने संगठन के सदस्यों को आईडी कार्ड वितरण करते हुए कहा कि आज के दौर में पत्रकार को निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित के प्रति समर्पित रहना अत्यंत आवश्यक है। ग्रामीण पत्रकारिता समाज की आवाज़ होती है, इसलिए पत्रकारों को अपने दायित्व का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

वहीं अध्यक्षीय संबोधन में संजय अस्थाना ने कहा कि एसोसिएशन सदैव पत्रकारों के हित में कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने उपस्थित पत्रकार साथियों को आश्वस्त किया कि संगठन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहेगा। नवागत तहसील अध्यक्ष राजेश यादव ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दीप नरायन सिंह, मोहम्मद असलम खां, पंकज राय, अमित यादव, कौशलेन्द्र गिरी, रामनवमी, डॉ. पप्पू सरोज जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे। समारोह का संचालन फौजी सुभाष यादव ने किया।



ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!