'पेड़ लगाना सिर्फ काम नहीं, जिम्मेदारी है, हरियाली ही आने वाली पीढ़ी की तैयारी है'
इं. आरके जायसवाल
गुरुग्राम। शहर के सेक्टर 69 स्थित ट्यूलिप येलो सोसाइटी परिसर में रविवार की सुबह जिज्ञासा और उत्साह के साथ पौधरोपण अभियान सफलतापूर्वक आयोजित हुआ जहां निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा सोसाइटी में हरियाली बढ़ाना था। अभियान में मुख्य रूप से शामिल सोसाइटी के सक्रिय सदस्य एवं निवासी अंकित अरोड़ा, शांतनु पांडेय, ओ.पी. चौधरी, नवीन, साहिल कपूर, हितेश, राहुल आदि मौजूद रहे। इस दौरान कई तरह के पौधे लगाये गये। निवासियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित किया।
सोसाइटी के सक्रिय सदस्य एवं निवासी अंकित गंभीर, सुनील, पूजा बंसल, प्राची माथुर, सरिता दहिया, मुक्ता शर्मा, श्वेता जायसवाल, राहुल गोयल, पीयूष मोहता, सौरभ गोयल, उत्पल, नवीन, जतिन दहिया, इं. आर.के. जायसवाल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार जताया। साथ ही सभी ने सामूहिक रूप से कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम सामुदायिक सहयोग एवं पर्यावरण जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। ऐसे प्रयास न केवल परिसर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि वायु गुणवत्ता सुधारने एवं पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी निवासियों ने भी इस अभियान को सफल बनाने हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया।
.jpg)









