भजन कीर्तन के साथ मां जगदम्बा की हुई आरती, श्रद्धालुओं का लगा जमावड़ा
सुल्तानपुर। शहर से सटे प्राचीन लोहरामऊ देवी धाम पर नवरात्रि के समापन पर विशेष पूजा कीर्तन का आयोजन हुआ जहां प्रमुख सहयोगी भूमिका निभाने वालों को मंदिर संस्था की तरफ से सम्मानित किया गया।
लोहरामऊ देवी धाम पर आयोजित प्रमुख आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जमावड़ा लगा। विशेष आरती में मंदिर संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। लोहरामऊ देवी धाम संस्था अध्यक्ष/पूर्व प्रधान शिवाकांत तिवारी उर्फ सोखा प्रधान ने मंदिर के मुख्य पुजारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र का माला और वस्त्र पहनकर अभिनन्दन किया। इसके पहले भजन कीर्तन के कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर मां जगदंबा की आरती की गई और कीर्तन किया गया।
वरिष्ठ अधिवक्ता जयशंकर द्विवेदी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। खंड विकास अधिकारी दुबेपुर दिव्या सिंह समेत निशा तिवारी खंड विकास अधिकारी पीपी कमैचा को उत्कृष्ट कार्य के चलते मंदिर प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया गया। संस्था मंत्री अरविंद द्विवेदी ने आम जनमानस से आह्वान किया गया कि सामाजिक कुरीतियों को खत्म किया जाय। बेटे-बेटी में फर्क खत्म किया जाए और बेटियों की शिक्षा दीक्षा प्रमुखता से कराई जाय।
सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष तिवारी, समय बहादुर सिंह, मनोज शुक्ला, हौसला तिवारी, कमलाकांत तिवारी, केदार तिवारी, कुलदीप गुप्ता, जय मंगल द्विवेदी, दिलीप मिश्रा, आशीष द्विवेदी, अनिल अग्रहरि एडवोकेट, योगेश तिवारी, हनुमान जायसवाल, त्रिभुवन गुप्ता, ऋषभ द्विवेदी आदि प्रमुख रहे।
.jpg)









