बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जौनपुर-शाहगंज हाईवे स्थित धन्नेपुर चौराहे के पास बाइक सवार युवकों ने कार सवार पर लाठी—डण्डे से हमला करते हुए उन्हें पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची मौके पर पुलिस ने घायल कार सवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव निवासी अनिल बिंद अपने परिवार के चंद्रेश बिंद के साथ सोमवार को दोपहर में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मानेपुर गांव में अपने बहन के घर चौथ लेकर आए थे। आरोप है कि उसी समय जौनपुर-शाहगंज हाईवे पर धन्नेपुर चौराहे के पास लगभग 4 बाइक से सवार 8 की संख्या में युवक पहुंच गए। युवकों ने उक्त कार सवारों के ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया जिसमें अनिल बिंद एवं चंद्रेश बिंद घायल हो गये। सूचना पर मौके पर 112 की पुलिस आ गई। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। दोनों कार सवार युवकों को सिर में चोट आई है।
.jpg)







