Jaunpur news: अवैध पिस्टल के साथ दो युवकों की तस्वीर हुई वायरल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur news: अवैध पिस्टल के साथ दो युवकों की तस्वीर हुई वायरल


पुलिस ने आर्म्स एक्ट में की कार्यवाही

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन युवकों ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराते हुए अपना वीडियो पोस्ट किया था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में लक्ष्मीकांत यादव उर्फ छोटू और कल्लू यादव नामक दो युवक एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर बैठे हुए अपने दाहिने हाथ में अवैध तमंचा या पिस्तौल लहराते हुए दिखाई दे रहे थे।

यह वीडियो ग्राम सरोज बडेवर ग्राम निवासी लक्षमीकांत यादव पुत्र छोटू और कल्लू यादव पुत्र पंचम का बताया गया है। इस पोस्ट के कारण सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और आम जनता के बीच भय का माहौल बन गया था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों युवकों के कृत्य को आर्म्स एक्ट की धारा के तहत अपराध माना। शिकायत के आधार पर केराकत पुलिस ने लक्षमीकांत और कल्लू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई जुटी हुई है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!