Jaunpur news: उपनिरीक्षक परीक्षा को लेकर डीएम ने मातहतों संग की बैठक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur news:  उपनिरीक्षक परीक्षा को लेकर डीएम ने मातहतों संग की बैठक


जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराया जाए। सभी केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जायं।

बैठक में बताया गया कि परीक्षा हेतु जनपद में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 14 एवं 15 मार्च को प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखा जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा के संचालन के लिए जनपद में 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 19 केंद्र व्यवस्थापक एवं लगभग 700 कक्ष निरीक्षक की तैनाती की जा चुकी है। प्रत्येक पाली में 7920 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!