Jaunpur News: मुख्यमंत्री ने पुस्तक 'नवनिर्माण के 9 वर्ष' का किया विमोचन

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News:  मुख्यमंत्री ने पुस्तक 'नवनिर्माण के 9 वर्ष' का किया विमोचन

जौनपुर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने देखा सजीव प्रसारण


जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन सभागार लखनऊ से उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिक पुस्तक “नवनिर्माण के 9 वर्ष“ का विमोचन किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया जिसे सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनोरमा मौर्या, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य की उपस्थिति में देखा गया।

इस दौरान विधान परिषद सदस्य ने बताया कि महिला सुरक्षा और सम्मान के दृष्टिगत मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन 181 आदि के माध्यम से महिला सुरक्षा को मजबूत किया गया है। सांस्कृतिक पुनर्जागरण और पर्यटन निवेश, उद्योग के क्षेत्र में लगातार रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। 8 नए हवाई अड्डा का विकास कार्य चल रहा है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 2016-17 में 2.96 लाख करोड़ रुपए था जो 2024-25 में बढ़कर 6.95 लाख करोड़ रुपए हो गया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद में चौमुखी विकास कराया जा रहा है। जनपद में एक्सप्रेस वे कनेक्टिविटी, फोर लेन और सड़को के चौडीकरण, सुदढीकरण के साथ ही नयी सड़को का जाल बिछाया गया है। जिला अस्पताल में मरीजों का सुगमतापूर्वक उपचार किया जा रहा है और मेडिकल कालेज में भी प्रतिदिन लगभग 2500 ओपीडी देखी जा रही है। साथ ही जनपद के किसानो की आय को दोगुनी करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाए संचालित है जिनमें शासन द्वारा अनुदान के माध्यम से किसानो को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जनपद में किसान सम्मान निधि योजनार्न्तगत कुल 955807 लाभार्थियों को लाभ दिया गया है। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, परियोजना निदेशक केके पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!