Jaunpur News: राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय शिविर का हुआ उद्घाटन

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय शिविर का हुआ उद्घाटन

अजय पाण्डेय

जौनपुर। नगर के तिलकधारी महिला महाविद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर लगा जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० वंदना सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि शिवापार प्रधान संतोष यादव व मातापुर सभासद अंकित्य सिंह थे। इस मौके पर प्राचार्य ने स्वयंसेविकाओं को बताया कि NSS का उद्देश्य क्या है तथा NSS का प्रतीक चिन्ह जो निरंतर गति को दर्शाता है। समाज में परिवर्तन लाने और उसे उन्नत बनाने के लिए निरंतर आगे बढ़ाने के प्रयास का घोतक है। इसी क्रम में उप प्राचार्य डॉ० प्रमिला पांडेय ने स्वयंसेविकाओं को NSS का ध्येय "मैं नहीं आपका" संदर्भ समझाया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापिकाएं, कर्मचारीगण उपस्थित रहे जिन्होंने स्वयंसेविकाओं का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ० नीलम सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ० चित्रलेखा सिंह ने किया। तत्पश्चात सप्त दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम दिवस के बौद्धिक सत्र में पूर्व पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना पूरे भारत वर्ष के लिए एक राष्ट्रीय भावना का भाव पैदा करती है। साथ ही बालिकाओं में प्रश्न पूछने की इच्छा शक्ति पैदा हो तथा शिक्षा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की आदतें सुधारने की प्रेरणा दी।

Jaunpur News: राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय शिविर का हुआ उद्घाटन

adsads

ads

ads

ads

ads



ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!