Jaunpur News: कुटीर पीजी कालेज चक्के में 5 दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर शुरू

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  कुटीर पीजी कालेज चक्के में 5 दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर शुरू


एसडी यादव

पराऊगंज, जौनपुर। कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का महाविद्यालय मुक्तांगन में सोमवार को शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और ध्वजारोहण कर इसका उद्घाटन किया। प्राचार्य ने कहा कि रोवर-रेंजर गतिविधियां युवाओं के मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मर्यादा को रेखांकित करते हुए बताया कि जीवन में कार्य क्षेत्र का एक मर्यादा होता है। 

रेंजर प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण विशेष रूप से आपातकालीन परिस्थितियों में अनुशासन और आत्मनिर्भरता का पाठ सिखाता है। शिविर के पहले दिन रोवर-रेंजर प्रशिक्षक निसार अहमद एवं अंबुज सिंह ने प्रतिभागियों को रोवर-रेंजर के नियम, प्रतिज्ञा, इतिहास, सिद्धांत, सैल्यूट और बायां हाथ मिलाने की परंपरा सहित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन रेंजर प्रभारी डॉ प्रियंका उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर डॉ पूनम सिंह, डॉ मनोज सिंह, डॉ अनुज शुक्ल, डॉ वंदना मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्र समेत महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!