Jaunpur News: शिविर के 5वें दिन हुई रंगोली, पोस्टर एवं मेंहदी प्रतियोगिता

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: शिविर के 5वें दिन हुई रंगोली, पोस्टर एवं मेंहदी प्रतियोगिता


विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के 5वें दिन रामकिशुन सिंह महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डा. सिद्धार्थ शंकर सिंह एवं स्वेक्षा प्रजापति के दिशा निर्देशन में रंगोली, पोस्टर और मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां स्वयंसेवकों ने बढ़—चढ़कर भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में आस्था, आंचल, रितिका, पोस्टर प्रतियोगिता नंदनी, सीमा, राधिका और मेंहदी प्रतियोगिता में रिया, कंचन, आंचल विश्वकर्मा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।

शिविर के दूसरे सत्र के आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि डॉ दिनेश सिंह ने कहा कि इस तरह के शिविर के माध्यम से छात्रों में सामाजिक गुणों के साथ उनके नेतृत्व क्षमता विकास होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह एवं संचालन आंचल विश्वकर्मा ने किया।

इस अवसर पर सीमा चौहान, रोशनी यादव, गायत्री यादव, सुप्रिया, उजाला यादव, रितिका, शिवांगी यादव, नंदनी गौतम, संध्या चौहान, अंतिम चौहान, रंजीत, अन्नू यादव, रिमझिम, सिद्धि चौहान, वंदना, मोनिका गौतम, शिवम, अमन खरवार, सोनाक्षी प्रजापति, अंकित यादव, नेहा पाल, नंदिनी गौतम, अंजलि पाल, ब्यूटी यादव, लक्ष्मी प्रजापति, पूजा बिन्द, उधम यादव, पवन यादव, गौतम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!