Jaunpur News: भैंस चोरी के आरोप में 5 किये गये गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: भैंस चोरी के आरोप में 5 किये गये गिरफ्तार


तीन भैंस, एक पिकअप, एक देशी तमंचा व एक कारतूस बरामद

तरुण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। भैंस चोरी करने वाले 5 आरोपियों को तीन भैंस एक पिकअप एक देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ सुजानगंज पुलिस ने सोमवार की बीती रात को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के शिवरिहां निवासी रामरती देवी पत्नी स्व. राजमणि पाल ने शनिवार को सुजानगंज थाने में शिकायत की थी कि 26 फरवरी की रात्रि 1:30 बजे के बीच में उनकी भैंस को उन्हीं के गांव के ही दीपक पांडेय उर्फ शेरू, पन्ना लाल यादव पुत्र उरी, लालमणि यादव पुत्र रमाशंकर द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जब जांच प्रारंभ की तो 2 तारीख की बीती रात सूचना पर सुजानगंज के थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष फूलचन्द पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 बृजेश मिश्र, उ0नि0 आनन्द राय, हे0का0 मानस तिवारी, हे0का0 तीर्थराज यादव, हे0का0 अजीत यादव, हे0का0 जितेश कुमार ने कुन्दहाँ से पीपरी घाट जाने वाले रोड़ पर ग्राम बाल्हामऊ (नेवाजी का पूरा) में छापा मारा। गिरिजाशंकर पुत्र रामनरेश ग्राम बाल्हामऊ के खेत के पास से दीपक पाण्डेय उर्फ शेरू पुत्र राजेन्द्र पाण्डेय ग्राम कुशमौल, पन्ना लाल यादव पुत्र उरी यादव निवासी ग्राम, लालमणि यादव पुत्र रमाशंकर यादव ग्राम गाड़ापुर थाना फत्तनपुर प्रतापगढ़, गुलफाम पुत्र मुस्तकीम ग्राम शिवगढ़ बिन्दागंज थाना दिलीपपुर प्रतापगढ़ एवं अकमल पुत्र सुहेल अंसारी निवासी ग्राम चन्देली थाना फत्तनपुर प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से तीन भैंस एक तमंचा तमंचा 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस, 1 महेन्द्रा पीकप बरामद किया गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष फूलचंद पाण्डेय ने बताया कि विधिक कार्यवाही करते हुये उक्त आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!