Jaunpur News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा में 3 बच्चों ने लहराया सफलता का परचम

Aap Ki Ummid
follow us

जयशंकर दूबे/डा. प्रदीप दूबे

करौंदीकला, सुल्तानपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर दुबायल ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के परिणाम में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। विद्यालय के 3 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने अभिभावकों, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। विद्यालय की इस उपलब्धि पर खण्ड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दिया। साथ ही कहा कि परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हुई है। प्रधानाध्यापक अनिल सिंह एवं वरिष्ठ शिक्षक कमलेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक चन्द लाल प्रचेता, पवन प्रजापति तथा विनोद पाण्डेय ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। विद्यालय की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष की लहर है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!