Jaunpur News: सामाजिक समरसता का प्रतीक 15वां सामूहिक विवाह धूमधाम से सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us


Jaunpur News: सामाजिक समरसता का प्रतीक 15वां सामूहिक विवाह धूमधाम से सम्पन्न


20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, तमाम हस्तियों ने दिया आशीर्वाद

खुटहन, जौनपुर। भारतीय वैश्य चेतना महासभा के तत्वावधान में 15वां सामूहिक विवाह समारोह प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद साहू के नेतृत्व में स्थानीय क्षेत्र के ग्राम विकास इण्टर कॉलेज के मैदान पर भव्यता से हुआ। सर्वधर्म व सर्वजातीय सामूहिक विवाह के इस आयोजन में विभिन्न धर्म एवं जाति के 20 जोड़े परिणय सूत्र बंधकर जीवन भर के लिये एक—दूजे के हो गये।

इसके पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ समारोह के मुख्य अतिथि अरविन्द गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय वैश्य चेतना महासभा, बबीता साहू पूर्व आईपीएस, कार्यक्रम अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, अमृत लाल साहू पूर्व अपर जिलाधिकारी, मुख्य वक्ता डा. डीसी गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद साहू, जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता, जायसवाल समाज के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, कमलेश यादव, प्रीति गुप्ता संस्थापक अध्यक्ष सखी वेलफेयर फाउण्डेशन, शशि यादव, शासकीय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गुप्ता, उद्यान अधिकारी जय प्रकाश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोगों ने क्षेत्र के महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन करके किया।

वहीं वर यात्रा का शुभारम्भ पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया जिसमें सभी दूल्हे रंग-बिरंगे रथों पर सवार होकर गाजे—बाजे, घोड़ा आदि के साथ धूमधाम से स्थानीय क्षेत्र का भ्रमण करते हुये कार्यक्रम स्थल तक वापस आये। तत्पश्चात परिणय सूत्र बंधन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जहां धनंजय सिंह ने सभी को शुभकामना देते हुये कहा कि सामूहिक विवाह समाज में समरसता स्थापित करने का एक अच्छा माध्यम है।

वहीं मुख्य अतिथि अरविन्द गांधी एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आयोजक मण्डल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि उपजातियों द्वारा आपस में बेटी और रोटी का सम्बन्ध कायम करने से ही जाति व्यवस्था खत्म होगी तथा वैश्य समाज उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा।

सेवानिवृत आईपीएस बबीता साहू ने नारी शिक्षा पर जोर दिया तो पूर्व एडीएम अमृत लाल साहू ने कहा कि बिना एकता के हम किसी भी लक्ष्य की ओर नहीं बढ़ सकते। डा. डीसी गुप्ता ने समाज के वंचित वर्ग लोगों के लिये सामूहिक विवाह की महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देव राजू, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष आशीष साहू, डा. नीरज महाराज, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू, प्रवक्ता धर्मचन्द गुप्त, जायसवाल समाज के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, महामंत्री सुरेन्द्र जायसवाल, राजेश जायसवाल, विजय जायसवाल, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया।

आयोजन समिति के स्वागताध्यक्ष नन्हकऊ प्रसाद गुप्ता के साथ अरुण यादव, विशाल जायसवाल, अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव साहू, पवन साहू, प्रखर यादव, विजय साहू, सुनील मौर्य, जिलाध्यक्ष पवन गुप्त, जिला महामंत्री विकास अग्रहरि, जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, छोटे लाल गुप्ता आदि ने विवाह समारोह की पूरी व्यवस्था को सुचारू ढंग से निष्पादित किया। साथ ही सामूहिक विवाह में पधारे सभी वर—वधुओं के माता-पिता को अंगवस्त्रम से सम्मानित भी किया। समारोह का संचालन शासकीय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने किया। वहीं आयोजक महेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने उपस्थित समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा. चन्द्रसेन गुप्ता, प्रदेश मंत्री शेखर गुप्ता, प्रदेश मंत्री सत्य प्रकाश गुप्ता, शिव कुमार साहू, यशवंत गुप्ता, प्यारे लाल गुप्ता, दुर्गा प्रसाद साहू, साहू धर्मशाला समिति के अध्यक्ष अरविन्द बैंकर, दिनेश गुप्ता प्रधानाचार्य, प्रेम प्रकाश जायसवाल, अमरनाथ गुप्ता, मछलीशहर के राम नारायण साहू, आत्मा साहू, विनोद अग्रहरी, प्रमोद मोदनवाल सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आलोक साहू बनाये गये आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द गांधी ने मुंगराबादशाहपुर निवासी आलोक साहू को भारतीय वैश्य चेतना महासभा उत्तर प्रदेश के आईटी व सोशल मीडिया सेल का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। इस पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण करके श्री साहू का जोरदार स्वागत किया। साथ ही महासभा के इस निर्णय की सराहना भी किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!