Jaunpur news: 11 अप्रैल को लखनऊ में होगा स्वर्णकार समाज का सम्मेलन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur news: 11 अप्रैल को लखनऊ में होगा स्वर्णकार समाज का सम्मेलन


बैठक में 45 जिलों के स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों ने लिया भाग

अजय पाण्डेय

जौनपुर। स्वर्णकार समाज की बैठक राजमहल में गहना कोठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ की अध्यक्षता में हुई जहां स्वर्णकार समाज के 45 जिलों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुये। बैठक का संचालन करते हुये पंकज वर्मा देवरिया ने सभी से एक—दूसरे का परिचय कराया और सभी को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्ताओं ने एक सुर में कहा कि स्वर्णकार समाज किसी भी राजनैतिक पार्टी का बंधुआँ मजदूर नही है जो स्वर्णकार समाज को उसके हिस्सेदारी के हिसाब से राजनैतिक भागीदारी देगा और समाज के लोगो को सम्मान देगा। स्वर्णकार समाज उसी राजनैतिक पार्टी को एकजुट होकर मतदान करेगा। बैठक में आये सभी जिलों के  लोगो ने अपना अपना राय व्यक्त किया जिससे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 11 अप्रैल को लखनऊ में एक वृहद स्वर्णकार समाज का समागम सम्मेलन कराया जायेगा।

बैठक में रवि सर्राफ, नीरज वर्मा, शिवशंकर वर्मा, सत्य नारायण सेठ, धर्मेंद्र वर्मा, प्रमोद वर्मा, राकेश वर्मा, अजीत सोनी, जितेंद्र सेठ, कुंदन वर्मा, अरविंद वर्मा, श्याम सुंदर वर्मा पूर्व चेयरमैन, राजकुमार स्वर्णकार, सतीश वर्मा, भानु सेठ, प्रदीप सेठ, जितेंद्र वर्मा, ज्योति सोनी, प्रदीप सोनी, अशोक वर्मा, राजकुमार वर्मा, विष्णु दयाल सेठ, अंकित वर्मा, मंगल प्रसाद वर्मा, गौरव वर्मा, गोपाल जी सोनी, गणेश वर्मा, नंद लाल सेठ, प्रेमचंद वर्मा, दिलीप सेठ, अशोक वर्मा, संतोष वर्मा, मेंही लाल सेठ, विजय वर्मा, लोकेश सेठ, रमाशंकर सेठ, विष्णु सेठ, मोती लाल सेठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में अजीत सोनी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!