Jaunpur News: बक्शा थाने पर एसपीईएल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बक्शा थाने पर एसपीईएल कार्यक्रम का हुआ आयोजन


छात्रों को कानून, सुरक्षा एवं नैतिक मूल्यों की मिली जानकारी

विकास यादव

बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर में सोमवार को छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम (SPEL) का तीसरा चरण हुआ। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देशन और सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता व पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. सोमारु राम प्रजापति के समन्वय से संपन्न हुआ। इसमें समरजीत एस.जे. पीजी कॉलेज, धर्मा देवी पीजी कॉलेज, माँ गुजराती पीजी कॉलेज, श्री विद्याधर तिवारी महिला महाविद्यालय और सल्तनत पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस दौरान बक्शा के धनियांमऊ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक परमानंद त्रिपाठी और थाना पुलिस स्टाफ ने विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा, नैतिक मूल्यों, हेल्पलाइन नंबर, साइबर सुरक्षा और शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। छात्राओं को विशेष रूप से सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं को वृद्धा आश्रम, अनाथालय, महिला आश्रम, किशोर गृह, नशा उन्मूलन केंद्र और मिशन शक्ति केंद्र जैसे विभिन्न सामाजिक संस्थानों के बारे में भी अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें थाना परिसर का भ्रमण कराया गया और थाने के विभिन्न कार्यालयों में होने वाले कार्यों से परिचित कराया गया।

पुलिस विभाग के अनुसार इस SPEL कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में सामाजिक जागरूकता, नैतिकता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। यह पहल समाज और पुलिस के बीच संबंधों को मजबूत करने तथा छात्र-छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करने में सहायक होगी। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. सोमारु राम प्रजापति, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रतीक रघुवंशी, रत्नाकर सिंह, राजेश कुमार, मनोज यादव, संदीप यादव, हरि प्रसाद यादव, अभिषेक कौशिक, विजय बहादुर पाल सहित धनियामऊ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक परमानंद त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल अमित सिंह, हेड मोहर्रिर समलेश कुमार, कांस्टेबल संदेश चौधरी, कांस्टेबल मंजय सिंह, हेड कांस्टेबल सत्यपाल और कांस्टेबल राजन कुमार उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!