Jaunpur News: दुबान में पुलिस की सख्त कार्यवाही, डुगडुगी बजवाकर धारा 82 की नोटिस चस्पा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: दुबान में पुलिस की सख्त कार्यवाही, डुगडुगी बजवाकर धारा 82 की नोटिस चस्पा


सोनू गुप्ता

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबान गांव में सोमवार को पुलिस द्वारा कानूनन कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी के विरुद्ध धारा 82 की नोटिस चस्पा की गई। यह कार्यवाही गोपालापुर चौकी प्रभारी महंगू यादव ने अपनी पुलिस टीम के साथ की। नोटिस चस्पा किए जाने की कार्रवाई डुगडुगी बजवाकर सार्वजनिक रूप से की गई जिससे ग्रामीणों को विधिक जानकारी दी जा सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुबान गांव निवासी विशाल दुबे पुत्र परमेश दुबे किसी प्रकरण में न्यायालय में लगातार उपस्थित नहीं हो रहा था। न्यायालय से जारी समन एवं वारंट के बावजूद आरोपी की हाजिरी न होने पर पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्कीयवाई। इसी क्रम में मंगलवार को आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा की गई।

कार्यवाई के दौरान पुलिस टीम ने पहले गांव में डुगडुगी बजवाई और उद्घोषणा कराई कि संबंधित व्यक्ति निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में उपस्थित हो। इसके पश्चात आरोपी के घर के बाहर धारा 82 की नोटिस विधिवत चस्पा की गई। इस मौके पर कांस्टेबल प्रदीप यादव एवं कांस्टेबल दीपक कुमार भी मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई।

चौकी प्रभारी महंगू यादव ने बताया कि धारा 82 की नोटिस आरोपी को अंतिम अवसर प्रदान करती है जिससे वह स्वयं न्यायालय में उपस्थित होकर कानूनी प्रक्रिया का सामना कर सके। यदि निर्धारित अवधि के भीतर आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी जिसमें धारा 83 के तहत कुर्की जैसी कठोर कार्रवाई भी संभव है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और फरार आरोपियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!