Jaunpur News: प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों के बीच आपसी सामंजस्य जरूरी: सतीश

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों के बीच आपसी सामंजस्य जरूरी: सतीश


बक्शा कृषि विज्ञान केन्द्र पर आयोजित हुई ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, पंचायत सदस्यों के अलावा विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता सतीश सिंह ने किया जिन्होंने अपने सम्बोधन में प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों के बीच आपसी सामंजस्य को जरूरी बताते हुए कहा कि शिक्षा ब्यवस्था सुधार में दोनों की भूमिका अहम है। ऐसे में तालमेल आवश्यक होना जरूरी है जिससे स्कूलों के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प हो सके। साथ ही बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी रविशंकर यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष सरोज सिंह, डॉ. मनीष सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉ. सुरेश कन्नौजिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधान ज्योति यादव, जिला संयुक्त मंत्री शिक्षक संघ शैलेंद्र सिंह, जिला प्रचार मंत्री सुनील प्रजापति, एआरपी सुशील यादव, एआरपी शम्भू, नोडल शिक्षक विजय यादव, प्रधान गुलाब चन्द्र यादव, लेखाकार जितेन्द्र, प्रवीण सिंह, दिनेश यादव, जय प्रकाश यादव, शहनाज, परवीन बानो, उषा यादव, निर्भय सिंह, शैलेंद्र सिंह, संजय सिंह, वेद प्रकाश सिंह, वीरसेन यादव, समसुल हक, विघ्नेश यादव, राकेश सिंह, अश्वनी रेखा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

ads


ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!