Jaunpur News: डीएम ने पीड़ित का नाम दर्ज करवाकर दी खतौनी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: डीएम ने पीड़ित का नाम दर्ज करवाकर दी खतौनी


जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा जनसुनवाई के दौरान रामफेर प्रजापति पुत्र घुटई निवासी ग्राम हुसेपुर तहसील सदर ने प्रार्थना पत्र दिया। उसने बताया कि पूर्व में उनका नाम खतौनी में दर्ज था किंतु परिवार के अन्य खातेदारों की मृत्यु होने के पश्चात वरासत दर्ज करते समय प्रार्थी का नाम गायब करके राधेश्याम के उत्तराधिकारियों का नाम दर्ज कर दिया गया जिसके कारण वे विगत कई वर्षों से परेशान थे।

प्रकरण संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने तत्काल उपजिलाधिकारी सदर एवं संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामले की गंभीरता से जांच करते हुए अभिलेखों का परीक्षण किया जाय। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाए तो नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। यह भी निर्देश दिए कि जांच प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष हो तथा निर्धारित समयावधि में आख्या प्रस्तुत की जाय जिससे पात्र व्यक्ति को न्याय मिल सके।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण का मात्र 1 घण्टे के भीतर निस्तारण कर दिया गया। खतौनी में रामफेर का नाम अंकित कराते हुए जनसुनवाई कक्ष में ही खतौनी भी उपलब्ध करा दी गई। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को निर्देशित किया कि राजस्व अभिलेखों में मामूली त्रुटि पाए जाने पर तत्काल प्रकरण को संज्ञान में लेते इसका निस्तारण सुनिश्चित करायें। खतौनी पाकर फरियादी रामफेर ने जिलाधिकारी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुये शासन—प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads





#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!