Jaunpur News: धड़ल्ले से बिक रहा गांजा, पुलिस बेखबर, बिक्री का वीडियो हुआ वायरल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  धड़ल्ले से बिक रहा गांजा, पुलिस बेखबर, बिक्री का वीडियो हुआ वायरल


विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। अवैध गांजा की कथित बिक्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वायरल वीडियो 39 सेकेंड का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बेखौफ होकर अवैध गांजा की बिक्री की जा रही है। वायरल वीडियो कोतवाली अंतर्गत कस्बा चौकी से लगभग दो सौ मीटर की दूर का बताया जा रहा है। हालांकि वॉयरल वीडियो की पुष्टि अखबार नहीं करता है। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार संचालित होने से युवाओं के बीच नशे की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। खुलेआम गांजा बिक्री से सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है और अपराध की आशंका भी बढ़ रही है। कस्बा चौकी से महज कुछ ही दूरी पर अवैध गांजे का बिक्री की जा रही और पुलिस को इसकी जानकारी का होना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा करता है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads


ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!