Jaunpur News: डीसीएम एवं आटो की आमने—सामने टक्कर में आटो चालक घायल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: डीसीएम एवं आटो की आमने—सामने टक्कर में आटो चालक घायल


दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, डीसीएम चालक वाहन सहित फरार

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में जौनपुर रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे डीसीएम ऑटो की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें ऑटो चालक बुरी तरह घायल हो गया। आस—पास के लोगों ने निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाल रंग की डीसीएम शाहगंज की तरफ से जौनपुर की तरफ जा रही थी तभी उक्त स्थान पर सामने से आ रही ऑटो में सीधी टक्कर हो गई। 

टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पीछे से आ रही ई—रिक्शा में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे नाली में जा गिरा और चालक हसीबुद्दीन 45 पुत्र सरफुद्दीन निवासी जमदहा बुरी तरह घायल हो गये। आस—पास के लोगों ने कस्बे के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहीं ई रिक्शा चालक मोहम्मद असलम 55 निवासी ढडवारा को भी मामूली चोट आई है। घटना में ई रिक्शा व ऑटो दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये। चकमा देकर डीसीएम सहित चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!