Jaunpur News: जौनपुर: बोर्ड परीक्षा में मुन्ना भाई धाराया, प्राथमिकी दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us

परीक्षा के चौथे दिन 5530 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

206 परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था रही दुरूस्त

सुनील शर्मा

जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के चौथे दिन सोमवार को दूसरी पाली में मछलीशहर में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते समय एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। पुलिस ने उक्त परीक्षार्थी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पांच हजार 530 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। 206 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चुस्त दुरुस्त रही।

जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों का अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए 71 हजार 571 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 68 हजार 136 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शेष तीन हजार 435 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसके अलावा इंटर के छात्रों का फल एवं खाद्य संरक्षण, परिधान रचना एवं सज्जा, पाक शास्त्र, धुलाई एवं रंगाई, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीकी, रेडियो एवं रंगीन टीवी, ऑटोमोबाइल, आशुलिपि टंकण, नर्सरी शिक्षण, डेरी विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए कुल 539 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 509 छात्रों ने परीक्षा दी। शेष 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये

वहीं दूसरी पाली में इंटर के छात्रों का गणित विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए 8 हजार 80 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 7 हजार 857 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शेष 223 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी ही पाली में इंटर के छात्रों का जीव विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए 41 हजार 682 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन परीक्षा में 39 हजार 840 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शेष 1 हजार 842 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। कंट्रोल रूम प्रभारी ब्रह्मजीत यादव ने बताया कि पुलिस से सूचना प्राप्त हुई कि विद्यालय कोड 1392 नरेंद्र बहादुर इंटर कालेज घघरिया मछलीशहर में जीव विज्ञान विषय में रोल नंबर 226682190 मनीष यादव पुत्र जोगेंद्र यादव निवासी सेमरातर के स्थान पर साहब यादव पुत्र शेषमनी यादव निवासी सेमरातर परीक्षा देते समय पकड़ा गया है जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। कंट्रोल रूम प्रभारी ने बताया कि बाकी अन्य केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा हुई और किसी केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं मिला।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!