Jaunpur News: ग्रामों में चौपाल लगाया जाना हुआ सुनिश्चित: बन्दोबस्त चकबन्दी अधिकारी

Aap Ki Ummid
follow us

जौनपुर। बन्दोबस्त चकबन्दी अधिकारी ने बताया कि चकबन्दी आयुक्त के निर्देश के क्रम में चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों में तिथि व स्थान निर्धारित करते हुए कृषकों का फीडबैक प्राप्त करके उनकी समस्याओं का निस्तारण करने व चकबन्दी प्रक्रिया को सुचारु रुप से आगे बढ़ाने हेतु ग्रामों में ग्राम चौपाल लगाया जाना है। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप संचालक चकबन्दी द्वारा 26 फरवरी को प्रातः 11 बजे तहसील सदर के ग्राम नेवादा तथा ग्राम खपरहा में, बन्दोबस्त चकबन्दी अधिकारी द्वारा 26 फरवरी को अपरान्ह् 2 बजे ग्राम किर्तापुर में, 28 फरवरी को प्रातः 11 बजे बदलापुर के उदपुर गेल्हवा में, चकबन्दी अधिकारी रामनगर भडसरा/मडियाहॅू द्वारा 25 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे ग्राम कुददुपुर में, मछलीशहर के ग्राम तरहटी में 28 फरवरी को प्रातः 11 बजे चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

चकबन्दी अधिकारी कटघरा द्वारा 25 फरवरी को प्रातः 11 बजे तहसील बदलापुर के ग्राम ब्राहम्णपुर नवावाद में तथा ग्राम थनवा में 27 फरवरी को प्रातः 11 बजे चौपाल आयोजित होगी। चकबन्दी अधिकारी सदर द्वारा 27 फरवरी को प्रातः 11 बजे तहसील सदर के बांकी में तथा 28 फरवरी 226 को राजेपुर में प्रातः 11ः00 बजे चौपाल का आयोजन किया जाएगा। चकबन्दी अधिकारी शाहंगज द्वारा 25 फरवरी को प्रातः 11 बजे तहसील शाहगंज के ग्राम सुरिस तथा 27 फरवरी को रसूलपुर ग्राम में में प्रातः 11 बजे चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में चकबन्दी अधिकारी किर्तापुर द्वारा तहसील बदलापुर के ग्राम कटहरी चक एवं मसनपुर में 28 फरवरी को प्रातः 11 बजे में चौपाल आयोजित की जायेगी। 27 फरवरी को प्रातः 11 बजे चकबन्दी अधिकारी बदलापुर के द्वारा तहसील मडियाहॅू के ग्राम पचुरखीदेवी प्रसाद एवं बदलापुर के धनियामऊ में 28 फरवरी को चौपाल का आयोजन किया जाएगा। तहसील केराकत के ग्राम गोपीपुर में 26 फरवरी को प्रातः 11 बजे, ग्राम मथुरापुर में 27 फरवरी को प्रातः 11 बजे तथा ग्राम चौपाल का आयोजन किया जायेगा।




ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!