Jaunpur News: रमजान एवं होली को लेकर डीएम ने ली शान्ति समिति की बैठक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: रमजान एवं होली को लेकर डीएम ने ली शान्ति समिति की बैठक


जौनपुर। पवित्र माह रमजान एवं होली के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां उन्होंने निर्देशित किया कि पर्वों के दौरान जनपद में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाय। उन्होंने लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सभी सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराया जाय, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। शहर क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिशासी अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। 

त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों पर मिलावट करने वालों पर कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्थिति में कोई नई परंपरा प्रारंभ नहीं की जायेगी। सभी पर्व पूर्व से चली आ रही परंपराओं के अनुरूप ही मनाए जाएंगे। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर/माइक की आवाज परिसर तक ही सीमित रखने के निर्देश भी दिये गये।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा पूरी तैयारी की गई है। सोशल मीडिया पर निगरानी की जायेगी। अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी से अपील किया कि अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उसे फॉरवर्ड करें। यह जनपद अमन और शांति का शहर है। सभी जनपद वासी आपसी भाईचारा के साथ मिलकर सभी त्योहार पूर्व की भांति संपन्न करायेंगे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनंदन सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों, धर्मगुरुओं एवं शांति समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!