Jaunpur News: शाहगंज में खुले निहारिका एलीट बैग्स का हुआ उद्घाटन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: शाहगंज में खुले निहारिका एलीट बैग्स का हुआ उद्घाटन


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पूर्वी कौड़िया में खुले निहारिका एलीट बैग्स का शुभारम्भ धूमधाम से हुआ। फर्म की अधिष्ठाता एवं लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की अध्यक्ष खुशबू जायसवाल को नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरी, कमल नयन जायसवाल, जायसवाल समाज के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, युवा जायसवाल समाज के अध्यक्ष धीरज जायसवाल, संगीता जायसवाल ने बुकें भेंट करके शुभकामना दिया।

प्रतिष्ठान को “वन स्टॉप बैग डेस्टिनेशन” के रूप में प्रस्तुत किया गया जहां ग्राहकों को स्टाइल और कंफर्ट का विशेष अनुभव मिलेगा। यहां स्कूल बैग, डेली यूज बैग, मेंस बैग, लेडीज बैग, पर्स, क्लच, स्टेशनरी बैग तथा ट्रॉली बैग का आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध है। संचालिका खुशबू जायसवाल ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के साथ किफायती दाम उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके अतिरिक्त उनके अन्य प्रतिष्ठानों में निहारिका ब्यूटी सैलून एवं निहारिका एक्सक्लूसिव ज्वेलरी शो रूम भी शामिल हैं। उन्होंने नगरवासियों से नए प्रतिष्ठान के शुभारम्भ पर पहुंचकर सहयोग देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।



ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!