Jaunpur News: सरस्वती विद्या मन्दिर शाहगंज में सजी विज्ञान प्रदर्शनी, भैया-बहनों ने दिखायी नवाचार की चमक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सरस्वती विद्या मन्दिर शाहगंज में सजी विज्ञान प्रदर्शनी, भैया-बहनों ने दिखायी नवाचार की चमक


मॉडल, गणित एवं प्राचीन उपकरण 'रहट' ने जीता दिल, अतिथियों ने सराहा प्रतिभा

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के अयोध्या मार्ग स्थित प्रो. राजेंद्र प्रसाद सिंह "रज्जू भइया" सरस्वती शिशु/विद्या मन्दिर शाहगंज में विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों, गणितीय प्रकल्पों और पारंपरिक उपकरणों के प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। विद्यालय परिसर दिनभर विज्ञानमय वातावरण से सराबोर रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष अरुण पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि अजीत प्रजापति जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जौनपुर, ओम प्रकाश जायसवाल विद्यालय प्रबंधक ने किया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुये विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना किया। साथ ही कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करते हैं।

विज्ञान प्रदर्शनी में धीरज यादव, शाश्वत सिंह एवं आयुष ने उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अनिष्का गुप्ता ने प्राचीन उपकरण ‘रहट’ का आकर्षक व कार्यशील मॉडल प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। गणित प्रदर्शनी में अभय यादव और आर्यन यादव ने बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। बाल मेले में लगे विभिन्न स्टॉल विद्यार्थियों की रचनात्मकता और उद्यमशीलता का परिचय दे रहे थे। अभिभावकों एवं अतिथियों ने बच्चों द्वारा तैयार सामग्री की प्रशंसा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिश्चंद्र जायसवाल ने किया। इस अवसर पर सुशील सेठ, मुकेश अग्रहरि, पवन जायसवाल, मनोज पाण्डेय, सर्वेश चंद्र जायसवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य ज्ञानेश प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं, बल्कि व्यवहारिक एवं प्रयोगात्मक समझ विकसित करना भी है। सचिव रविकांत जायसवाल लायंस क्लब शाहगंज स्टार, वरिष्ठ पत्रकार दीपक सिंह तथा हरिश्चंद्र जायसवाल सहित अभिभावकों ने अपनी उपस्थित दर्ज किया। इस अवसर पर आचार्य अरुण मिश्र, तेज बहादुर वर्मा, विनोद शास्त्री, दीपक, अनूप, संतोष, आचार्या बहन शिखा, श्वेता, स्वाती, प्रतिमा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!