Jaunpur News: पुलवामा शहीद दिवस पर सेना के जवान का बलिदान समाज पर ऋण है: राज बहादुर

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: पुलवामा शहीद दिवस पर सेना के जवान का बलिदान समाज पर ऋण है: राज बहादुर




अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने पार्थ ग्लोबल स्कूल में बच्चों एवं जवानों संग की श्रद्धांजलि सभा

जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा पार्थ ग्लोबल स्कूल रूहट्टा में 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर में हुए पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों की याद में कैंडल जलाकर मौन रखकर भूतपूर्व सैनिक छात्र, छात्रा, शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ पौधरोपण करके ने श्रद्धांजलि दी गयी।

इस मौके पर अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक संगठन विधिक सलाहकार राज बहादुर पाल और सूबेदार मेजर बीएन दुबे ने पौधरोपण के साथ शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुये कहा कि सेना के सिपाही का बलिदान समाज पर ऋण है। मां भारती के अमर वीर सपूतों को शत-शत नमन करते हुये उन्होंने कहा कि पुलवामा का त्याग आतंकवाद के विरुद्ध हम सभी को एकजुट करता है।

श्री पाल ने बच्चों के साथ अपने कारगिल युद्ध के समय घायल होकर किस तरह से युद्ध किया और अपने साथ अन्य लोगों की वीरगाथा का अनुभव साझा किया। साथ ही कहा कि बच्चों को देश की शौर्य और पराक्रम को जानना चाहिए। इसी क्रम में विद्यालय की प्राचार्य डा. शिप्रा सिंह ने कहा कि उनकी बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय को एक मजबूत और समृद्ध देश की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है।' मेजर सूबेदार बीएन दुबे ने कहा कि पुलवामा में आज के दिन अपनी जान गंवाने वाले हमारे सभी वीर जवानों को हम सभी की तरफ से भावभीनी श्रद्धांजलि है। हम सभी खुद सैनिक होने के साथ उनके और परिवारों के सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे।

गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 में आतंकियों ने पुलवामा में सैनिकों की बस पर आतंकी हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी ने राज्य के पुलवामा जिले में विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ के जवानों की एक बस को टक्कर मार दी थी और बस से जा रहे सीआरपीएफ जवान इस हमले में शहीद हो गये थे। इस घटना के बाद देश में आंतकवाद सहित इसमें संलिप्त देशों के खिलाफ बड़ा गुस्सा देखने को मिला था। श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय के प्रबन्धक सतेन्द्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष मीरा अगहरी, दीपक श्रीवास्तव, अंकित जायसवाल, क्षमा सिंह, डा. साधना सिंह, नेहा सिंह, रश्मि सिंह, निहारिका शर्मा, प्रतिभा सिंह, पार्वती मौर्य, श्वेता सिंह, पूजा यादव, प्रीति शुक्ला, स्वाति श्रीवास्तव, सोनम मिश्रा, साक्षी सोनी सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!