Jaunpur News: डीएम ने मछलीशहर ब्लाक का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  डीएम ने मछलीशहर ब्लाक का किया निरीक्षण, दिया निर्देश


बाबा रमेश

मछलीशहर, जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने स्थानीय खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिया कि पत्रावलियों का उचित ढंग से रख-रखाव किया जाय। कार्यालय में स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित कार्य प्रणाली पर विशेष ध्यान दिया गया है जिस पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परिसर को सुंदर एवं आदर्श ब्लॉक के रूप में विकसित करने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने परिसर में स्थित निस्प्रयोज्य भवनों का भी अवलोकन करते हुए निर्देशित किया कि संबंधित निस्प्रयोज्य भवनों के ध्वस्तीकरण/निस्तारण की कार्यवाही नियमानुसार शीघ्र पूर्ण कराई जाय। तत्पश्चात नीलामी की प्रक्रिया संपन्न कर उक्त भूमि का उपयोग अन्य जनोपयोगी प्रयोजनों हेतु सुनिश्चित किया जाय।

जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी में प्रस्तावित सभागार के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। यह विकास खंड आकांक्षात्मक ब्लॉक के अंतर्गत चयनित है, इसलिए आकांक्षात्मक ब्लॉक के निर्धारित पैरामीटरों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाने हेतु खंड विकास अधिकारी को निर्देशित भी किया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आधारभूत संरचना एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित मानकों में उल्लेखनीय प्रगति सुनिश्चित की जाय। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित “प्रेरणा कैंटीन” का भी अवलोकन किया। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार संचालित इस प्रकार की पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का ग्रामीण विकास में योगदान सराहनीय है जो भविष्य में गांवों को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

जिलाधिकारी ने विकास खंड के कार्यों को संतोषजनक बताते हुए आवश्यक बिंदुओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सुनील भारती, बीडीओ अंजलि भारती सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads




#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!