Jaunpur News: जनपदस्तरीय पाक-कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us

जौनपुर। जनपदस्तरीय पाक-कला प्रतियोगिता का आयोजन डायट के प्रांगण में हुआ जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया रहे। इस मौके जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया जिसके बाद अधिकारीद्वय ने सर्वप्रथम मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात सभी रसोइयों को विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी सामग्री से एमडीएम बनाने हेतु निर्देशित किया गया। सभी रसोइयों ने निर्धारित मेन्यू रोटी एवं सब्जी को अपने ढंग से स्वादिष्ट बनाने का प्रयास किया।

निर्णायक मण्डल द्वारा इनके भोजन की जॉच करते हुये अंक प्रदान किये गये जिसके फलस्वरूप विजेता के रूप में प्रथम पुरस्कार संतरा देवी, उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरैनी विकास खण्ड शाहगंज, द्वितीय पुरस्कार मीना गौड़ इंगलिश मीडियम प्रा0वि0 चकताली विकास खण्ड सिरकोनी तथा तृतीय पुरस्कार निशा देवी कम्पोजिट विद्यालय आदर्श केराकत को दिया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को क्रमशः 3500, 2500 एवं 1500 तथा प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। अन्य 27 रसोइयों को 300 का सान्त्वना पुरस्कार तथा सभी रसोइयों को 300 मार्ग व्यय दिया गया। इस मौके पर विनीत सेठ गहना कोठी ने समस्त 30 रसोइयों को एक-एक साड़ी पुरस्कार के रूप में दिया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी स्वस्थ भोजन के द्वारा अपने शरीर को स्वच्छ रख सकते है। ऐसी स्थिति में विद्यालय स्तर पर समस्त रसोईयों का उत्तरदायित्व एवं महत्व भी बढ़ जाता है। इस आयोजन पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि रसोइयों द्वारा भोजन सामग्री के चयन के दौरान इस बात का ध्यान रखा जाय कि पोषण के सम्बन्ध में हरी साग-सब्जियों के अलावा सहजन, नीबू, करौंदा, आंवला जैसे आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर अन्य सामग्री का भी प्रयोग हो। रसोइयों द्वारा बनाये गये रोटी-सब्जी की सराहना की गयी। ही साथ मुख्यमंत्री जी द्वारा बेसिक शिक्षा में ज्ञान के साथ संस्कार देने की बात कही गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने रसोइयों को बेसिक शिक्षा विभाग के पोषण की जननी बताते हुये इनके द्वारा किये गये परिश्रम की सराहना की गयी।

कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने विस्तार से मध्यान्ह भोजन योजना एवं रसोइयों का कार्य तथा दायित्व पर प्रकाश डाला। समन्वयक एम0डी0एम0 अरूण मौर्य द्वारा एम0डी0एम0 की चर्चा करते हुए सभी को स्वच्छ तरीके से विद्यालयों में भोजन पकाने हेतु प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के कुल 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मण्डल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज जायसवाल, प्रधानाचार्य जी0जी0आई0सी0 मंजूलता वर्मा, प्रवक्ता, टी0डी0 कालेज गृह विज्ञान डॉ श्वेता सिंह, सी0एच0सी0 शाहगंज से डॉ0 नीतू शुक्ला, विजय उपाध्याय सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 5 छात्र एवं 5 छात्राएं शामिल रहे। प्रतियोगिता में जनपद के समस्त जिला समन्वयक, एसआरजी एवं कार्यालय के समस्त सहायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स0अ0 दीपा शुक्ला, प्रियंका मिश्रा एवं ज्योति श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। सभी उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगो को जिला समन्वयक एम0डी0एम0 ने आभार ज्ञापित किया।




ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!