Jaunpur News: टीडी कालेज में 65वां वार्षिक खेलकूद प्रारम्भ

Aap Ki Ummid
follow us

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। टीडी कालेज के 65वें वर्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन महाविद्यालय के उमानाथ स्टेडियम में हुआ जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र रहे। प्राचार्य टी0डी0 कॉलेज ने जिलाधिकारी को स्वागत किया जिसके बाद उन्होंने मशाल प्रज्ज्वलित करके 65वें वार्षिक खेल को समारोह के शुभारंभ की घोषणा किया। साथ ही खिलाड़ियों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से अपेक्षा किया कि वे टीडी कालेज की गौरवशाली परम्परा को शिक्षा, कला, साहित्य, खेल सहित अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने का कार्य करें। जनपद में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन प्रदान करने की है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ खेलों में भाग लेने तथा राष्ट्र और जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद अत्यधिक महत्वपूर्ण है और इस तरफ के आयोजन से प्रतिभा उभरने का अवसर मिलता है। समारोह का संचालन प्रो. अजय दुबे एवं अतिथियों के प्रति आभार प्रो. शेखर सिंह ने किया। वार्षिक खेलकूद का समापन और पुरस्कार वितरण 17 फरवरी को सम्पन्न होगा।

इस अवसर पर महाविद्यालय क्रीड़ा समिति के सदस्य प्रो. मनोज सिंह, प्रो. हरी ओम त्रिपाठी, प्रो. राहुल सिंह, प्रो. माया सिंह, डॉ. विपिन सिंह, डॉ प्रशांत पांडेय, डॉ रमेश चंद्र यादव, डॉ0 अजय सिंह सहित प्रो. हिमांशु सिंह, अनुशास्ता मंडल के समस्त सदस्य अन्य गणमान्यजनों ने उपस्थित होकर इस आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads  

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!