श्री शंकर सेवा कांवरिया समिति ने किया आयोजन
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। बीती रात्रि में नगर की प्राचीन धार्मिक संस्था श्री शंकर सेवा कांवरिया समिति द्वारा भगवान भोलेनाथ की बारात सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पक्का पोखरा से संस्थाध्यक्ष अशोक मोदनवाल बाबा के नेतृत्व में निकाली गयी। शोभायात्रा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से निकल मुख्य मार्ग कोतवाली चौक, डाकघर तिराहा, जेसीज चौक, श्रीरामपुर होते हुए पुनः उद्गम स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुआ। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे। शोभायात्रा के उपरांत मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती का विवाह उत्सव विधि विधान से संपन्न कराया गया। श्रीधाम अयोध्या से पधारे आचार्य सत्यम शास्त्री और काशीवासी केदारनाथ द्विवेदी रामायणी बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव विवाह सम्पन्न कराया। इस अवसर पर महामंत्री सर्वेश चौरसिया, गंगाराम केसरवानी, राममिलन गौड़, दिनेश मोदनवाल, राम मिलन कनौजिया, राजेश जायसवाल, संदीप जायसवाल, महेश लालवानी, बासुकीनाथ, सुनील साहू, दुर्गा सोनी, अभिषेक सेठ, विजय सेठ समेत समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सुरक्षा हेतु बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
.jpg)







