Jaunpur News: कुरीतियों के उन्मूलन के लिये एनएसएस ने समय—समय पर किया है जनजागरण: तरूण चौबे

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: कुरीतियों के उन्मूलन के लिये एनएसएस ने समय—समय पर किया है जनजागरण: तरूण चौबे


तरुण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुजानगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का 5वां दिन संपन्न हुआ। शिविर के बौद्धिक कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तरुण चौबे, कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र चौबे तथा कार्यक्रम अधिकारी कडेदीन जायसवार ने मां सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

बौद्धिक कार्यक्रम में स्वयंसेवक तथा स्वयंसेविकाओं को अपने उद्बोधन के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तरुण चौबे ने बताया कि हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुम्ब की विचारधारा को धारण किए हुए हैं जिसको आत्मसात कर एन एस एस के स्वयंसेवक समाज में निरंतर सेवा कार्य करते हैं। समाज की कुरीतियों के उन्मूलन के लिए एनएसएस ने समय—समय पर जनजागरण किया है जिसका परिणाम है कि आज वे कुरीतियां खत्म हो गई है या खत्म होने के कगार पर है। इनके पहले खुशी शर्मा, अदिति सिंह, शमा परवीन सहित अन्य स्वयंसेवक तथा स्वयंसेविकाओं ने अपने विचार व्यक्त किये। बौद्धिक कार्यक्रम से पूर्व शिविर में शारीरिक रुप से श्रम साधना का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी कडेदीन जायसवार एवं संचालन स्वयंसेविका काजल प्रजापति ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र चौबे, महाविद्यालय प्राचार्य लाल बहादुर यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!