संजय शुक्ला
जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाले, भ्रष्टाचार और पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ चलाया जा रहा सत्याग्रह आन्दोलन बुधवार को 1661वें दिन भी जारी रहा। जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित सत्याग्रह के आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त के नेतृत्व में यह प्रदर्शन 9 अगस्त 2021 से अनवरत चल रहा है। इस अवसर पर राजित राम यादव, विजय प्रकाश मिश्र, प्रेम प्रकाश मिश्र, नन्द लाल रावत, राम बहाल यादव, आदित्य नारायण शर्मा, उदय प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, अमरेश पाण्डेय अधिवक्ता, उदयराज गौड़, राम आसरे विश्वकर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)







