Jaunpur News: एनडीडी-एमआर टास्क फोर्स की हुई बैठक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  एनडीडी-एमआर टास्क फोर्स की हुई बैठक


एडीओ ने शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

बक्सा, जौनपुर। ग्रामीण बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस (NDD) 2026 एवं मीजल्स-रूबेला (MR) अभियान की टास्क फोर्स बैठक शुक्रवार को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय बक्सा में हुई। एडीओ (आरडी) संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में डॉ. अनुराग, डब्लूएचओ मॉनिटर कृष्णा सिंह, ब्लाक क्वालिटी कोआर्डिनेटर देवेंद्र कुमार, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर अर्चना गुप्ता तथा एडीओ (एजी) अनुराग सिंह उपस्थित रहे।

इस मौके पर डा. अनुराग ने योजनाओं का विस्तार से प्रेजेंटेशन देते हुये बताया कि एनडीडी अभियान के तहत कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा 10 एवं 13 फरवरी को वितरित की जायेगी जो कृमि संक्रमण से बचाव सुनिश्चित करेगी। इसी क्रम में एमआर अभियान 16 से 27 फरवरी तक चलेगा जिसमें 5-10 वर्ष के बच्चों को अतिरिक्त टीके लगाये जायेंगे। यह अभियान सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं ग्राम पंचायतों पर संचालित होगा जहां दवा-वैक्सीन की पूर्ण उपलब्धता, व्यापक जागरूकता अभियान पर विशेष बल दिया गया।

वहीं एडीओ (आरडी) संजय श्रीवास्तव ने कहा कि "NDD और MR अभियान ग्रामीण बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। सभी अधिकारी शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करें, दैनिक रिपोर्टिंग समय पर जमा करें तथा आंगनबाड़ी दीदियों व स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से घर-घर जागरूकता फैलाएं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। अभियान की सफलता हेतु सभी विभागों का समन्वित प्रयास अनिवार्य है।" इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!