Jaunpur News: संकुल शिक्षकों की बैठक सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:संकुल शिक्षकों की बैठक सम्पन्न

तरुण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के न्याय पंचायत संसाधन केंद्र सरायभोगी सुजानगंज पर मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों एवं शिक्षामित्र, अनुदेशकों की बैठक की गई। इस मौके पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा शिक्षण कार्य हेतु शासन के आदेशानुसार सभी नीतियों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए शिक्षण कार्य करने हेतु बैठक में निम्न एजेंडे पर बात हुई। प्रेरक गतिविधियों, नवाचार आधारित शिक्षण, लर्निंग आउटकम आधारित बेस्ट प्रैक्टिसेज शेयरिंग, एकेडमिक नियोजन, परीक्षा पर चर्चा, स्मार्ट क्लासेस, आईसीटी लैब, विज्ञान किट, गणित किट का प्रभावी उपयोग बच्चों के शिक्षण में कैसे हो, पर विस्तृत चर्चा पर चर्चा की गई। 

शिक्षाविद् डॉ विनोद पाल ने कहा कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा कंप्यूटर शिक्षा पर जोर दिया जाय। अंत में न्याय पंचायत समन्वयक अरविंद पाल ने बैठक संसाधन बैठक की समापन की घोषणा किया। शशिकांत जायसवाल एवं राजेश यादव ने समस्त व्यवस्था किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फूलचन्द यादव एवं संचालन अजय कृष्ण यादव ने किया। इस अवसर पर गोपाल सिंह, चन्द्रमणि चौबे, राजनाथ जी, राकेश बिंद, श्याम बहादुर, अनीता, फूला यादव, शेर बहादुर, राजेन्द्र सहित तमाम शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक आदि उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!