Jaunpur News: दक्षिणा काली मन्दिर का 42वां स्थापना दिवस व भव्य श्रृंगारोत्सव सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: दक्षिणा काली मन्दिर का 42वां स्थापना दिवस व भव्य श्रृंगारोत्सव सम्पन्न


भव्य भण्डारे के साथ दो दिवसीय अनुष्ठान का हुआ समापन

तमाम कलाकारों के गीतों पर देर रात तक झूमते रहे दर्शक

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। नगर के सिटी स्टेशन रेलवे क्रॉसिंग के निकट ओवरब्रिज के समीप स्थित श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर का 42वां वार्षिक दो दिवसीय स्थापना दिवस एवं भव्य श्रृंगारोत्सव धूमधाम से विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मां काली का भव्य श्रृंगार एवं मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया जहां मां का रुप अलौकिक दिखाई दे रहा था। मां काली के दर्शन हेतु सुबह से लेकर देर रात तक दर्शनार्थियों को तांता लगा रहा। सायं मन्दिर पर हवन, पूजन एवं पूर्णाहूति में श्रद्धालुओं ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर मंदिर के प्रधान पुजारी भगवती सिंह वागीश ने बताया कि काली कलयुग की अधिष्ठाती पराशक्ति हैं। कलयुग में मां काली श्रृंगार पर दर्शन-पूजन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस मंदिर की स्थापना सन् 1984 महाशिवरात्रि के दिन किया गया था। दक्षिणा काली मन्दिर पर आये हुये सैकड़ो लोगों ने भण्डारे में महाप्रसाद ग्रहण किया।

सायंकाल भजन संध्या का शुभारम्भ मंदिर के पुजारी भगवती सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, मुंबई शिवसेना उपाध्यक्ष संतोष सिंह, पूर्व प्राचार्य टीडी कॉलेज समर बहादुर सिंह ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। वहीं बैंक महाप्रबंधक विजेंद्र सिंह, डॉ  सुभाष सिंह, डॉ लालजी प्रसाद, सपा नेता अजय त्रिपाठी ने सभी गायक कलाकारों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

गायक जितेंद्र झा ने जय काली जय काली कलकत्ते वाली तोरे धमवा में बलमा मोर हरेलइल एवं बम बम बोल रहा है काशी गीत गाकर लोगों को मन्त्र—मुग्ध कर दिया। गायक अभिषेक मयंक ने एक से एक देवी गाकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया और लोगों को खूब नचाया गायक आशीष पाठक अमृत, सरदार सुराज सिंह व पिंटू शेख के गीतों पर दर्शक खूब झूमे। राजकुमार चौहान सिकंदर जौनपुरिया सोनू द्वारा कृष्ण-सुदामा की झांकी देख दर्शक भाव—विभोर हो गये। कार्यक्रम का संचालन गोविंद मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ सुरेश कनौजिया, डॉ अजय पाण्डेय, डॉ गौरव प्रकाश मौर्य, डॉ संजीव पाण्डेय, डॉ बृजेश कनौजिया, भाजपा जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, सोमेश्वर केसरवानी, डॉ संजीव पांडेय, ओम प्रकाश जायसवाल, संकठा प्रसाद पांडेय, भानू मौर्य, दलश्रृंगार विश्वकर्मा, अमित निगम, विक्रम गुप्ता, रामपाल विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ने किया। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत देवेश सिंह एवं सर्वेश सिंह ने किया। अन्त में वन्देश सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!