Jaunpur News: वर्षों से लम्बित वरासत प्रकरण का डीएम ने किया समाधान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: वर्षों से लम्बित वरासत प्रकरण का डीएम ने किया समाधान


जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र के समक्ष जनसुनवाई के दौरान रमेश चंद्र मौर्य पुत्र हीरा लाल निवासी तहसील सदर द्वारा उपस्थित होकर अवगत कराया गया कि इनके पिताजी की मृत्यु वर्ष 1996 में हुई थी। तब से इनका नाम वरासत में दर्ज नहीं हो पा रहा था। इनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया था लेकिन आवेदन में इनका मोबाइल नंबर गलत लिखे होने के कारण इनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। 

इस कारण लेखपाल द्वारा नाम दर्ज करने में समस्या आ रही थी। रमेश चंद्र मौर्य व्यक्तिगत रूप से जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए तथा अपना सही मोबाइल नंबर दर्ज कराये। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर को शीघ्र प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिये जिसके क्रम में मात्र 2 से 3 घंटे में ही विगत कई वर्षों से लंबित इस प्रकरण का निस्तारण हो गया तथा रमेश चंद्र का नाम खतौनी में दर्ज कराते हुए उन्हें खतौनी उपलब्ध करा दी गई। खतौनी प्राप्त होने पर रमेश चंद्र ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये शासन—प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!